BSF ने बांग्लादेश की सीमा पर 5.82 करोड़ के सोने के साथ तस्कर को पकड़ा

0
100

BSF ने बांग्लादेश की सीमा पर 5.82 करोड़ के सोने के साथ तस्कर को पकड़ा

BSF: सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने बुधवार को पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा के पास एक भारतीय को 7.87 किलोग्राम सोने के साथ गिरफ्तार किया जिसकी अनुमानित कीमत 5.82 करोड़ रुपये है। बीएसएफ साउथ बंगाल फ्रंटियर की 32वीं बटालियन को खुफिया विभाग से सीमा पार सोने की तस्करी सूचना मिली थी। सुबह 8.35 बजे बांग्लादेश की तरफ से कई लोग सीमा की तरफ आते दिखे।

बीएसएफ साउथ बंगाल फ्रंटियर के डीआईजी और प्रवक्ता ए.के. आर्या ने कहा, “उन्होंने बाड़ की उस तरफ से एक पैकेट फेंका जिसे इस तरफ एक भारतीय नागरिक ने उठा लिया। उसे पकड़ लिया गया। हमारे जवानों ने बाड़ के उस पार जाकर बांग्लादेशी तस्करों को भी पकड़ने की कोशिश की, लेकिन जूट से लंबे पेड़ों का फायदा उठाकर वे भागने में कामयाब रहे।”

ये बाड़ भारतीय क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय सीमा से 150 गज अंदर लगाये गये हैं। बरामद पैकेज में छह पैकेट थे जिनमें सोने के नौ ईंटें और 21 बिस्कुट थे। पूछताछ के दौरान तस्कर ने बताया कि वह गेडे के माझेपाड़ा गांव का रहने वाला है। वह सनातन बिस्वास नाम के एक आदमी के लिए काम करता है। उसने स्वीकार किया कि वह पहले भी इस तरह की गतिविधियों में शामिल रहा है। इसके बदले में उसे अच्छे पैसे मिलते थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here