नए नियमों पर चार साल में भरे जाएंगे पद

0
82

नए नियमों पर चार साल में भरे जाएंगे पद

भोपालः मध्य प्रदेश होमगार्ड में 15 वर्ष बाद फिर भर्ती होने जा रही है। अगले चार वर्ष में चरणबद्ध तरीके से पांच हजार पद भरे जाएंगे। नई भर्ती के साथ ही भर्ती नियम भी बदलने की तैयारी है। इसमें सबसे महत्वपूर्ण यह है कि अब उन्हें प्रदेश में कहीं भी स्थानांतरित किया जा सकेगा। अभी तक पूरे सेवाकाल में उनकी पदस्थापना किसी एक जिले में ही रहती है।

होमगार्ड के जवानों को ही राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) में भेजा जाता है। आपदा में उनकी कहीं भी आवश्यकता पड़ जाती है, इस कारण भर्ती नियम इस तरह बनाए जा रहे हैं कि उन्हें कहीं भी पदस्थ किया जा सके। यहां तक कि आवश्यकता होने पर सहायता के लिए दूसरे राज्यों में भेजा जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here