छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती गढ़चिरौली में सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में 12 नक्सली ढेर

0
109

छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती गढ़चिरौली में सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में 12 नक्सली ढेर

रायपुर: छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के सीमावर्ती क्षेत्र में बुधवार को मुठभेड़ में 12 नक्सली ढेर हो गये। दो जवान सतीश पाटील, शंकर पोटावी घायल भी हुए है। घटना महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले के जारावंडी थाना क्षेत्र के छिंदवेट्टी इलाके की है। मुठभेड़ करीब छह घंटे तक चली। घटना स्थल से एके47 सहित सात स्वचालित हथियार बरामद हुए है। घायल जवानों को नागपुर में भर्ती कराया गया है। वे खतरे से बाहर हैं।

सी-60 कमांडो टीमों ने किया ढेर

गढ़चिरौली के पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल ने बताया कि बुधवार सुबह लगभग 10 बजे नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर अभियान शुरू किया गया। इसमें सी-60 कमांडो टीमों को वंडोली गांव में छत्तीसगढ़ सीमा के पास भेजा गया। नदी-नालों को पार जवान वहां पहुंचे तो नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। छह घंटे तक चली मुठभेड़ में 12 नक्सलियों को ढेर कर दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here