हार्दिक-नताशा का रिश्ता खत्म हो गया

0
69

हार्दिक-नताशा का रिश्ता खत्म हो गया
बॉलीवुड एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक और भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या का रिश्ता खत्म हो चुका है। नताशा और हार्दिक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर तलाक की खबर को कन्फर्म किया है। आपको बता दें कि बीते दिनों नताशा अपना बैग पैक कर हार्दिक के घर छोड़ कर अपने मां-बाप के पास चली गई थीं।
हार्दिक ने पोस्ट में लिखा कि मैं और नताशा चार साथ रहे, लेकिन अब हम दोनों आपसी सहमति से अलग हो रहे हैं। हम दोनों ने कोशिश की थी कि हम इस रिश्ते को बचा पाएं, लेकिन यह संभव नहीं हो पाया। हम दोनों को ही लगता है कि हमारे लिए यह सही है कि हम अलग हो जाएं। हम दोनों के लिए यह काफी मुश्किल भरा रहा है। हमने साथ में काफी अच्छे पल बिताए थे। एक परिवार के रूप में हमने काफी एंजॉय किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here