ITR refund के नाम पर ठगी
आयकर रिटर्न भरने की अंतिम तिथि जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, लोग रिटर्न भी फाइल करते जा रहे हैं। हालांकि, इसके साथ ही लोगों को अब उनके रिफंड का भी इंतजार है, लेकिन इसी का फायदा उठाकर साइबर ठग टैक्सपेयर्स का अकाउंट खाली कर सकते हैं।
आयकर विभाग ने भी इसके लिए सतर्क किया है। इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई है। ऐसे में सभी टैक्सपेयर्स जल्द से जल्द ITR भरकर अपने कटे हुए टीडीएस का रिफंड पाना चाहते हैं, लेकिन रिफंड का इंतजार कर रहे लोगों पर साइबर क्राइम करने वालों की पैनी नजर है। धोखाधड़ी करने वाले इन्हें निशाना भी बना रहे हैं।




