छत्तीसगढ़ विधानसभा में मानसून सत्र शुरू

0
40

छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र आज 11 बजे से शुरू हो गया है। यह 26 जुलाई तक चलेगा। इस सत्र में कुल पांच बैठकें होगी। राज्य सरकार आज अनुपूरक बजट भी पेश करेगी। सत्र के पहले ही दिन विपक्षी कांग्रेस के सदस्यों ने बलौदाबाजार आगजनी प्रकरण मामले में काम रोको प्रस्ताव लाकर साय सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है।
कांग्रेस की देर शाम हुई विधायक दल की बैठक में लगभग हर दिन अलग-अलग विषयों पर काम रोको प्रस्ताव लाने की रणनीति बनी है। इसके अलावा कांग्रेस कानून व्यवस्था, खाद बीज का संकट, बस्तर में मुठभेड़, रेत के अवैध खनन, आरंग में हुई घटना जैसे मामलों पर सरकार को घेरने की तैयारी में है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here