सावन के पहले सोमवार को रात 2.30 बजे खुले मंदिर के पट, भगवान महाकाल के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु

0
44

सावन के पहले सोमवार को रात 2.30 बजे खुले मंदिर के पट, भगवान महाकाल के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु
उज्जैन। सावन माह के पहले सोमवार को ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। रविवार रात 2.30 बजे महाकाल मंदिर के पट खुलने के साथ सावन अथवा श्रावण मास की शुरुआत हो गई। दर्शनों के लिए काफी पहले से ही श्रद्धालुओं की कतार लग गई थी।
सावण मास के पहले सोमवार को महाकाल मंदिर में रात ढाई बजे पट खुलने पर भगवान महाकाल का अभिषेक कर भस्म आरती की गई। दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। पुजारी भगवान महाकाल की भस्म आरती करेंगे। सोमवार शाम चार बजे भगवान महाकाल की पहली सवारी निकलेगी।
आज पहली सवारी में भगवान अवंतिकानाथ चांदी की पालकी में मनमहेश रूप में सवार होकर नगर भ्रमण पर निकलेंगे। पंडितों के अनुसार ज्योतिर्लिंग की पूजन परंपरा अनुसार सावन और भादौ मास में हर रविवार को रात 2.30 बजे तथा सोमवार से शनिवार तक छह दिन रात 3 बजे महाकाल मंदिर के पट खोले जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here