बदल गया बिग बॉस 18 का होस्ट
‘बिग बॉस 18’ की प्रीमियर डेट से लेकर होस्टिंग तक की जानकारी सामने आ गई है, जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार है। शो से जुड़ी आई नई अपेडट से फैंस के सभी सवालों का जवाब मिलने वाला है। इसमें आपको शो के प्रीमियर डेट और कंटेस्टेंट लिस्ट से लेकर होस्ट तक की जानकारी मिलेगी। ताजा खबर के मुताबिक, शो की होस्टिंग के लिए अब्दू रोजिक का नाम सामने आया है।
खबर है कि ताजिकिस्तानी सिंगर और ‘बिग बॉस 16’ कंटेस्टेंट अब्दू रोजिक बिग बॉस 18 में वापसी करने वाले हैं। हालांकि, इस बार वह कंटेस्टेंट के तौर पर नहीं, बल्कि होस्ट के तौर पर शामिल होंगे। हालांकि, वह शो के अकेले होस्ट नहीं होंगे। शो में अब्दू सलमान खान के को-होस्ट के तौर पर नजर आ सकते हैं। ईटाइम्स से बातचीत के दौरान अब्दू ने बताया कि वह बिग बॉस 18 में इस नए रोल के लिए बहुत एक्ससाइडेट हैं। उन्होंने आगे कहा, “बिग बॉस 16 में मेरा सफर बहुत अच्छा था। मैंने अपनी भाषा और सिंगिंग पर कड़ी मेहनत की है ताकि मैं अपना बेस्ट दे सकूं। मैं ऑडियंस को यह दिखाने के लिए इंतजार नहीं कर सकता कि हमारे पास क्या कुछ खास है
।”




