सीएम मोहन यादव लाड़ली बहनों के खाते में सिंगल क्लिक से भेजे 1500 रुपये

0
87

सीएम मोहन यादव लाड़ली बहनों के खाते में सिंगल क्लिक से भेजे 1500 रुपये

 

सीएम डॉ. मोहन यादव ने आज प्रदेशभर की लाड़ली बहनों के खाते में 1500 रुपये ट्रांसफर किए। प्रदेश में सरकार हर महीने महिलाओं को 1250 रुपये दे रही है। इसकी 15वीं किश्त आज बैंक खातों में जमा होगी। इसके साथ ही 250 रुपये रक्षाबंधन के उपहार के रूप में सरकार द्वारा दिए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज टीकमगढ़ और श्योपुर जिले के दौरे पर हैं। पहले वे टीकमगढ़ पहुंचे और यहां आयोजित कार्यक्रम में लाड़ली बहनों से राखी बंधवाई। उनके साथ केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार भी मौजूद रहे। उन्‍होंने आज श्योपुर जिले के विजयपुर में आयोजित ‘स्व-सहायता समूह सम्मेलन तथा रक्षाबंधन एवं श्रावण उत्सव कार्यक्रम में 450 रुपए में गैस सिलेंडर रीफिल योजना के अंतर्गत 25 लाख से अधिक बहनों के खाते में 52 करोड़ रुपये से अधिक की अनुदान राशि का सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरण किया। सीएम ने लाड़ली बहना योजना के तहत 1250 रुपये किश्त के खातों में जमा किए। इस बार लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन के उपहार स्वरुप 250 रुपये भी उनके खातों में भेजे गए

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here