प्रेग्नेंट दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने लिया बड़ा फैसला

0
89

प्रेग्नेंट दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने लिया बड़ा फैसला
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर जल्द नन्हा मेहमान आने वाला है। ऐसे में कपल ने एक बड़ा फैसला लिया है। जिसे सुनकर उनके फैंस काफी खुश भी हो रहे हैं और हैरान भी हो रहे हैं। पूरे सोशल मीडिया पर दीपिका और रणवीर सिंह ही छाए हुए है। कपल के घर सितंबर में किलकारियां गूंजने वाली है। जब दीपिका- रणवीर ने प्रेग्नेंसी की खबर सुनाई थी तब दोनों ने बताया था कि सितंबर में बेबी आने वाला है। ऐसे में अगस्त के आखिरी हफ्ते में कपल ने अपने घर को लेकर बड़ा फैसला लिया है।
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दोनों ने अपना नया घर बनवा लिया है। इस नए घर के तैयार होने के बाद कपल बेहद खुश है। खबर है कि ये घर नन्हे मेहमान की वजह से लिया गया है। इस घर की खास बात ये है कि दीपिका-रणवीर का नया घर शाहरुख खान के मन्नत के पास ही है। जिसके बाद वो शाहरुख खान की पड़ोसी बनने वाले हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, कपल का जो नया घर तैयार हुआ है वह बांद्रा बैंडस्टैंड में है। ये एक सी-फेसिंग अपार्टमेंट है। रणवीर-दीपिका का घर चार फ्लोर पर बना है। ये 16, 17,18 और 19 फ्लोर पर है। इस घर की कीमत करीब 100 करोड़ रुपए बताई जा रही है।
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने कुछ समय पहले ही अलीबाग में एक बंगला लिया है। जिसकी कीमत 22 करोड़ बताई जा रही है। ये बंगला काफी लग्जीरियस है। पहले खबर थी कि दीपिका-रणवीर अपने इसी बंगले में भी शिफ्ट होंगे, लेकिन अब उनका ये नया घर बनकर तैयार हो गया है तो वह न्यू बॉर्न बेबी के साथ इसमें भी शिफ्ट हो सकते हैं। कपल के फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। पूरे सोशल मीडिया पर दीपवीर के बेबी को लेकर यूजर्स काफी एक्साइटेड हो रखे हैं। वहीं, कुछ का कहना है कि आखिरी क्यों कपल इतने घर ले रहा है। कुछ समझ नहीं आ रहा, कुछ ऐसे भी है जो उस दिन का इंतजार कर रहे हैं जब दीपिका और रणवीर माता-पिता बनेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here