रायपुर में भाजपा सदस्यता अभियान समिति की बैठक आयोजित की गई

0
68

रायपुर में भाजपा सदस्यता अभियान समिति की बैठक आयोजित की गई
छत्तीसगढ के रायपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा सदस्यता अभियान समिति की बैठक हुई। बैठक में क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल ने कहा कि संगठन की मजबूती और नवीनता के लिए अधिक से अधिक सदस्य बनाने का प्रण लेना होगा। यह भाजपा संगठन का महापर्व है, जिसमें सबकी सहभागिता जरूरी है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय संगठन ने जो लक्ष्य राज्य के लिए तय किया है उसे पूरा करने के लिए आप सभी को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर सदस्यता अभियान को व्यापक रूप देना होगा। बैठक में भाजपा सदस्यता अभियान समिति के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के अलावा कई नेता मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here