मुख्यमंत्री डाॅ मोहन यादव ने बहोरीबंद उद्वहन सिंचाई परियोजना के निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया

0
130

मुख्यमंत्री डाॅ मोहन यादव ने बहोरीबंद उद्वहन सिंचाई परियोजना के निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया
मुख्यमंत्री डाॅ मोहन यादव ने आज कटनी जिले में बहोरीबंद उद्वहन सिंचाई परियोजना के निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया। बहोरीबंद में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कई अन्य विकास कार्यो की भी सौगात दी। उन्होंने बहोरीबंद को नगर परिषद बनाये जाने और जिले के प्राचीन दर्शनीय स्थल रूपनाथ और केन नदी उद्गम स्थल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की घोषणा की। इस अवसर पर उन्होंने 55 करोड़ रूपये की लागत के विभिन्न कार्यो का भूमिजन और लोकार्पण किया। बाद में मुख्यमंत्री कटनी में भारतीय द्वारा आयोजित सदस्यता अभियान कार्यक्रम में शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here