स्वदेशी ई-कामर्स प्लेटफार्म के माध्यम से ग्रामीण कारीगरों के उत्पादों की होगी मार्केटिंग और ब्रांडिंग

0
48

 

भोपाल। केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए ओपन नेटवर्क फार डिजिटल कामर्स प्लेटफार्म के माध्यम से प्रदेश के ग्रामीण कारीगरों के उत्पादों की मार्केटिंग और ब्रांडिंग की जाएगी। इससे न केवल उत्पाद को पहचान मिलेगी बल्कि उचित मूल्य भी मिलेगा। यह काम एनएसई सिल्क इनक्यूबेटर द्वारा किया जाएगा। प्रदेश में कुटीर एवं ग्रामोद्योग को बढ़ावा देकर हर हाथ को काम मिले, इस सोच के साथ काम करने के निर्देश कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने मंत्रालय में कार्यभार ग्रहण करने के बाद अधिकारियों को दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here