मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शासकीय कर्मचारियों को दीपावली त्योहार के पहले वेतन का भुगतान किया जायेगा

0
47

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शासकीय कर्मचारियों को दीपावली त्योहार के पहले वेतन का भुगतान किया जायेगा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की विशेष पहल से दीपावली त्योहार के पहले राज्य के अधिकारी एवं कर्मचारियों को मिला एक और उपहार।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दीपावली के पहले शासकीय कर्मचारियों को DA में 4 प्रतिशत बढ़ोत्तरी का उपहार देने के बाद अब एक और तोहफ़ा प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों को दिया है जिसके तहत अब शासकीय कर्मचारियों को अगले महीने की पहली तारीख़ के स्थान पर इसी माह की 28 तारीख़ को वेतन का भुगतान किया जायेगा।
राज्य के निगम, मंडल, प्राधिकरण, विश्वविद्यालय, स्थानीय निकाय, सार्वजनिक उपक्रम और अन्य संस्थानों को इसका लाभ मिलेगा।
सभी शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने इस उपहार के लिए मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here