साल 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने तैयारी तेज कर दी है. इस बीच बीजेपी ने बुधवार (3 जनवरी) को युवा, महिला, किसान और अल्पसंख्यक मोर्चा सहित अन्य मोर्चे के प्रभारियों की घोषणा की.
युवा मोर्चा का प्रभारी सुनील बंसल को बनाया गया है. वहीं बैजयंत पांडा को महिला मोर्चा प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई. साथ ही बंदी संजय कुमार को किसान मोर्चा का प्रभारी बनाया गया. अनुसूचित जाति (SC) मोर्चा का प्रभारी तरुण चुग और अनुसूचित जनजाति (ST) मोर्चा का प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल को बनाया गया है.
इसके अलावा अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) मोर्चा के प्रभारी की जिम्मेदारी विनोद तावड़े और अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम को बनाया गया है.




