राहुल गांधी की वायनाड सीट पर फंसा पेंच? क्यों हो रही है चर्चा

0
148
rahul-gandhi

 

लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां तैयारियों में जुट गई हैं. राजनीतिक दलों के लिए यह समय अपनी चुनावी रणनीति को धार देने और पिछली बार से ज्यादा सीट जीतने की स्ट्रेटेजी बनाने का है. इस बीच इंडिया अलायंस की सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस मुश्किल में फंस गई है. इस मुश्किल की वजह कुछ और नहीं बल्कि राहुल गांधी की वायनाड सीट है.

आगामी चुनाव के लिए राहुल गांधी को ये सीट छोड़नी पड़ सकती है और उन्हें किसी और सीट से लड़ना पड़ सकता है. दरअसल, इंडिया गठबंधन में शामिल कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (CPI) ने कांग्रेस को मैसेज दिया है कि अगर राहुल गांधी वायनाड से चुनाव लड़ते हैं तो ये गठबंधन के लिए ठीक नहीं होगा.

लेफ्ट फ्रंट के सूत्रों ने बताया कि इंडिया गठबंधन की प्रमुख सहयोगी दल सीपीआई चाहती है कि राहुल गांधी 2024 का लोकसभा चुनाव वायनाड सीट से न लड़ें. सीपीआई का मानना है कि यह उसका पारंपरिक क्षेत्र है, इसलिए बेहतर होगा कि राहुल गांधी कोई और सीट चुन लें.

‘केरल के बाहर चुनाव लड़ें राहुल गांधी’
सीपीआई का कहना है कि अगर राहुल गांधी वायनाड से चुनाव लड़ते हैं तो केरल में इंडिया गठबंधन पर असर पड़ सकता है. सूत्रों के मुताबिक सीपीआई चाहती है कि राहुल गांधी को सिर्फ वायनाड की सीट ही नहीं. केरल से बाहर जाएं और लोकसभा का चुनाव किसी दूसरे राज्य से लड़ें. राहुल की नई सीट क्या हो सकती है? इसे लेकर CPI ने कांग्रेस को सुझाव भी दिया है. सीपीआई का कहना है कि राहुल को किसी ऐसे राज्य से लड़ना चाहिए, जहां कांग्रेस की लड़ाई सीधे बीजेपी से हो.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here