पीएम मोदी ने मीरा मांझी को लिखी चिट्ठी, टी सेट के साथ गिफ्ट में दी ये चीजें

0
117
manjhi-meer

 

तारीख थी 30 दिसंबर 2023… प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रामनगरी अयोध्या को नए एयरपोर्ट समेत कई योजनाओं का तोहफा देने पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने रोड शो भी किया और इन सबके बीच वो अचानक उज्जवला योजना की एक लाभार्थी मीरा मांझी के घर पहुंच गए. उनके घर पर पीएम मोदी ने उनके परिवार वालों से मुलाकात की और चाय पी. इस मुलाकात के तीन बाद बुधवार (3 जनवरी) को पीएम मोदी ने अयोध्या की मीरा मांझी को पत्र लिखा.

पीएम ने इस पत्र के साथ मीरा के लिए तोहफा भेजा और परिवार के अन्य लोगों के लिए भी उपहार भेजे. पीएम मोदी ने उपहार में चाय सेट, रंगों वाली ड्राइंग बुक समेत कई सामान भेजे. उन्होंने अपने पत्र में लिखा कि आयोध्या में आपके परिवार के सदस्यों के साथ मुलाकात कर और आपने जो चाय बनाई उसे पीकर प्रसन्नता हुई.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here