दिल्ली के भारत मंडपम में जारी 43वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले का आज आखिरी दिन

0
94

दिल्ली के भारत मंडपम में जारी 43वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले का आज आखिरी दिन
दिल्ली के भारत मंडपम में जारी 43वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले (आईआईटीएफ) का आज आखिरी दिन है। मेले की थीम विकसित भारत 2047 है। 14 दिवसीय यह मेला वैश्विक स्तर पर भारत की आर्थिक और सांस्कृतिक समृद्धि को प्रदर्शित करता है। मेले को इस बार शानदार प्रतिक्रिया मिली जिसमें बड़ी संख्या में आगंतुक पहुंचे। इस बार फोकस राज्य झारखंड जबकि बिहार और उत्तर प्रदेश भागीदार राज्य रहे। अंतरराष्ट्रीय मेले में चीन, मिस्त्र, ईरान, दक्षिण कोरिया, थाईलैंड, तुर्कीय और संयुक्त अरब अमीरात सहित 11 देशों ने भाग लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here