झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता हेमंत सोरेन चौथी बार झारखंड के मुख्यमंत्री पद की लेंगे शपथ

0
77

झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता हेमंत सोरेन चौथी बार झारखंड के मुख्यमंत्री पद की लेंगे शपथ
झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता हेमंत सोरेन आज चौथी बार झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। राज्‍यपाल संतोष कुमार गंगवार शाम चार बजे रांची के मोरहाबादी मैदान में एक समारोह में झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता सोरेन को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश प्रसाद यादव और राष्‍ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता तेजस्वी प्रसाद यादव भी समारोह में शामिल होंगे। मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के भी समारोह में शामिल होने की संभावना है।
हमारे संवाददाता ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह के लिए व्‍यापक प्रबंध किए गए हैं। यातायात की भीड़ से बचने के लिए रांची के सभी स्कूलों को आज बंद कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here