घर की इस दिशा में लगाएं पंचमुखी हनुमान जी की तस्वीर

0
53

घर की इस दिशा में लगाएं पंचमुखी हनुमान जी की तस्वीर
आज के दौर में जीवन में चुनौतियां कम होने का नाम नहीं लेती हैं। एक संकट से उभरते हैं, तो दूसरे को सामने खड़ा पाते हैं। ऐसे में आधात्मिक मान्यता है कि हनुमान जी की अराधना करनी चाहिए। वह एक ऐसे देवता है कि जिनका नाम लेने भर से संकट दूर हो जाते हैं।
शास्त्रों में बताया गया है कि भगवान श्रीराम के सामने चुनौतियां खड़ी हुईं, तो उनकी मदद के लिए हनुमान जी ने पंचमुखी अवतार लिया था। अब आप भी अपने जीवन से संकट को दूर करने के लिए घर में पंचमुखी हनुमान जी की तस्वीर लगा सकते हैं। हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे पंचमुखी में हनुमान जी के हर मुख का अर्थ क्या है। आप किस दिशा में पंचमुखी हनुमान जी की तस्वीर लगा सकते हैं।
पंचमुखी हनुमान के पांच मुख के महत्व जानें
वानर मुख
यह मुख पूर्व दिशा की ओर होता है। इससे दुश्मनों की हार होती है
गरुड़ मुख
यह मुख पश्चिम दिशा की ओर होता है। इससे जीवन में आने वाली हर समस्या दूर होती है।
वराह मुख
यह मुख उत्तर दिशा की ओर होता है। इससे लंबी उम्र और शक्ति मिलती है।
नृसिंह मुख
यह मुख दक्षिण दिशा की ओर होता है। इससे निडरता आती है व तनाव से मुक्ति मिलती है।
अश्व मुख
यह मुख आकाश दिशा की ओर होता है। इससे व्यक्ति की मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here