राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधान मंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने नए साल के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दी

0
43

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधान मंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने नए साल के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दी
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधान मंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज नए साल 2025 के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दीं। एक सोशल मीडिया पोस्ट में, राष्ट्रपति मुर्मू ने नागरिकों से एक उज्जवल भविष्य बनाने के लिए मिलकर काम करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। भारत और दुनिया के लिए अधिक समावेशी और टिकाऊ भविष्य की कामना की।
उपराष्ट्रपति धनखड़ ने नव वर्ष को देश की गणतंत्र यात्रा में एक महत्वपूर्ण मोड़ बताया। उन्होंने उल्लेख किया कि यह वर्ष हमारे संविधान की शताब्दी की अंतिम तिमाही में प्रवेश का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि हम 2047 में विकसित भारत की दिशा में आगे बढ़ते हुए संविधान निर्माताओं के दृष्टिकोण को साकार करने के लिए फिर से समर्पित हों।
नए साल में नागरिकों के शानदार स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने उम्मीद जताई कि यह साल सभी के जीवन में नए अवसर, सफलता और अनंत खुशियां लाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here