इस साल गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो

0
87

इस साल गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो
इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो इस साल 76वें गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर, राष्ट्रपति सुबियांतो 25 और 26 जनवरी को भारत की राजकीय यात्रा पर आएंगे। विदेश मंत्रालय के अनुसार, अक्टूबर 2024 में पदभार संभालने के बाद राष्ट्रपति प्रबोवो की यह पहली भारत यात्रा होगी। उनकी इस यात्रा से दोनो देशों के नेताओें को द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा के साथ-साथ आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करने का अवसर मिलेगा।
भारत और इंडोनेशिया के बीच अच्‍छे और मैत्रीपूर्ण संबंध हैं। एक व्यापक रणनीतिक भागीदार के रूप में, इंडोनेशिया भारत की एक्ट ईस्ट नीति और हिंद-महासागर क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण स्तंभ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here